उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में सहारनपुर सिर्फ पश्चिमी यूपी का एक जिला नहीं है। यह वह राजनीतिक जमीन है, जहां से भाजपा कई बार अपने चुनावी अभियान का आगाज करती रही है। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों तथा 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अभियान की शुरुआत सहारनपुर से की थी। 2027 के चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का यहां पहुंचना इसी राजनीतिक परंपरा की अगली कड़ी है। लेकिन इस बार नबीन के दौरे का सबसे महत्वपूर्ण संदेश संगठन की बैठक से ज्यादा दलित राजनीति से जुड़ा दिखाई देता है। रविदास मंदिर में पूजा और उसके बाद दलित भाजपा कार्यकर्ता अजब सिंह के घर जाकर भोजन- इन दोनों कार्यक्रमों को एक साथ देखें तो सवाल सिर्फ सामाजिक समरसता का नहीं, बल्कि उस वोट समूह तक भाजपा की पहुंच का भी है, जो कभी इसी इलाके में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत रहा है।
बिहार के जमुई में कोचिंग से लौट रहे दसवीं कक्षा के नाबालिग छात्र और छात्रा को कथित तौर पर रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना के वीडियो में कई युवक दोनों को घेरते दिखाई दे रहे हैं। छात्रा लोगों से हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की गुहार लगाती नजर आती है, जबकि छात्र के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस के अनुसार घटना 19 सितंबर की शाम जमुई के नगर थाना क्षेत्र में हुई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और सात लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस ने की है। मामले में पॉक्सो अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव मोड में नजर आ रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। नवीन 21 सितंबर को मेरठ और 22 सितंबर को सहारनपुर में रहेंगे। पार्टी के मुताबिक, दौरे का मुख्य फोकस संगठन की तैयारियों की समीक्षा, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना है। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 71 विधानसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, यह इलाका राज्य की चुनावी राजनीति में पारंपरिक रूप से अहम भूमिका निभाता रहा है।
लद्दाख में राज्य का दर्जा, संवैधानिक सुरक्षा और स्थानीय लोगों के अधिकारों को लेकर आंदोलन एक बार फिर चर्चा में है। पर्यावरण कार्यकर्ता और लेह एपेक्स बॉडी (Leh Apex Body) से जुड़े सोनम वांगचुक 23 सितंबर को लेह में 20 किलोमीटर की सांकेतिक पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसके अगले दिन यानी 24 सितंबर को शहीद दिवस मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम 24 सितंबर 2025 को लेह में हुए हिंसक प्रदर्शन की पहली बरसी के मौके पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी।
भारतीय रेलवे में स्वच्छता बढ़ाने और सरकारी कामकाज से जुड़े लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए विशेष अभियान 6.0 की तैयारी शुरू हो गई है। इस अभियान के तहत रेलवे के दफ्तरों में ई-वेस्ट, कबाड़ और पुराने सामान का निपटारा किया जाएगा। इसके साथ ही दफ्तरों में जगह का बेहतर इस्तेमाल और लंबित मामलों को खत्म करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। केंद्र सरकार के विशेष अभियान 6.0 को दो चरणों में चलाया जाएगा। तैयारी का चरण: 15 से 30 सितंबर 2026 तक। अमल का चरण: 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक। तैयारी के दौरान अभियान के लक्ष्य तय किए जाएंगे और अलग-अलग जगहों पर सफाई और कबाड़ निपटाने की योजना बनाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होगा। यह चुनाव महज 10 सांसदों के चयन तक सीमित नहीं है। 397 विधायकों के मौजूदा संख्या बल में भाजपा और उसके सहयोगी दल सात सीटों का गणित आसानी से पूरा करते दिख रहे हैं, लेकिन आठवीं सीट के लिए अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी। समाजवादी पार्टी के पास दो सीटों के लिए पर्याप्त संख्या है। वहीं सबसे बड़ा झटका बहुजन समाज पार्टी को लग सकता है। यूपी विधानसभा में उसका एक भी विधायक नहीं है और राज्यसभा में उसके एकमात्र प्रतिनिधि रामजी गौतम भी नवंबर में रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में बसपा के संसद के दोनों सदनों से बाहर होने की स्थिति बन रही है।
दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के दौरान कई बेहद चर्चित और संवैधानिक पदों पर रह चुके लोगों के नाम भी सत्यापन के लिए चिन्हित किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल, पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद, पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश रंजना देसाई और विदेश सचिव विक्रम मिस्री जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन इन सभी के मामले में कारण एक जैसा नहीं है। कहीं 2002 की पिछली SIR सूची से रिकॉर्ड नहीं जुड़ पाया, कहीं नाम या माता-पिता के नाम में अंतर मिला और कहीं उम्र से संबंधित विसंगति सामने आई।
विजय माल्या से जुड़े करीब दशक पुराने संपत्ति और बैंक कर्ज विवाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर अदालत में लंबित कार्यवाही से जुड़े दस्तावेज पोस्ट करने को लेकर मंगलवार को चेतावनी दी। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष रूप से आपत्ति जताई कि माल्या ने एजेंसी की ओर से दाखिल हलफनामे को अदालत द्वारा उसके विषयवस्तु पर विचार किए जाने से पहले ही एक्स पर पोस्ट कर दिया। कोर्ट ने इस मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को ईडी की ओर से सामने रखे गए खुलासों को ध्यान में रखते हुए नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर 2026 को होगी।
आईआईटी-बॉम्बे आत्महत्या मामले में आगे की जांच के बाद, सीसीटीवी फुटेज से मृतक साहिल वाकोडे के अंतिम पलों का खुलासा हुआ है। बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल 18 सितंबर 2026 को परीक्षा में चैटजीपीटी (ChatGPT) का उपयोग करके कथित तौर पर नकल करने के आरोप में अलग से पूछताछ किए जाने के बाद अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाए गए थे। कैंपस और क्लासरूम के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि अकादमिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में पकड़े जाने के बाद, निरीक्षक (इन्विजिलेटर) उन्हें बाकी परीक्षार्थियों से दूर कक्षा के ही एक कोने में ले गए, जहाँ संकाय सदस्य द्वारा उनसे पूछताछ की गई। दोपहर 12:45 बजे से 1:25 बजे के बीच, कॉरिडोर के कैमरा फीड में छात्र को कैंपस परिसर में टहलते हुए देखा गया। दोपहर 1:25 बजे, अंतिम दृश्य रिकॉर्डिंग में उन्हें अपने हॉस्टल के कमरे में प्रवेश करते देखा गया, जिसके बाद वह बाहर नहीं निकले। इसके कुछ ही समय बाद उनका शव मिला।
मोबाइल रिचार्ज में डेटा की जरूरत नहीं रखने वाले ग्राहकों के लिए टेलीकॉम कंपनियों को अब ज्यादा विकल्प देने होंगे। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई- टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी आफ इंडिया) ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियम, 2026 जारी कर दिया है। नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को केवल वॉयस और एसएमएस वाले विशेष टैरिफ वाउचर (एसटीवी- स्पेशल टैरिफ वाउचर) अलग-अलग वैलिडिटी में उपलब्ध कराने होंगे। इस बदलाव का सबसे अहम पहलू यह है कि ग्राहक को ऐसी सेवा के लिए भुगतान करने से विकल्प मिलेगा, जिसका वह इस्तेमाल ही नहीं करता। खासकर कम आय वाले, फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले और केवल कॉल तथा एसएमएस की जरूरत रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए इसका असर पड़ सकता है।
भारत में बनने वाले अगले दौर के हाई-स्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग अब अलग-अलग परियोजनाओं के हिसाब से अलग डिजाइन मानकों पर निर्भर नहीं होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक्सप्रेसवे से अलग एक्सेस-कंट्रोल्ड हाई-स्पीड राष्ट्रीय राजमार्गों की योजना और डिजाइन के लिए पहली बार व्यापक समान दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसका सीधा असर आने वाले 4 और 6 लेन के ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट), लेन क्षमता, स्ट्रक्चर, कॉरिडोर की चौड़ाई, इंटरचेंज और एंट्री-एग्जिट व्यवस्था पर पड़ेगा। नई गाइडलाइन का सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि हाई-स्पीड कॉरिडोर का आकार ट्रैफिक आकलन से जोड़ा गया है।
आईआईटी में दाखिला सिर्फ एक सीट हासिल करना नहीं होता। यह परिवार की उम्मीदों, समाज की प्रतिष्ठा और एक सुरक्षित भविष्य का टिकट माना जाता है। लेकिन इसी सपने की सबसे चमकदार इमारतों के भीतर अगर मौत का सिलसिला दिखाई देने लगे तो सवाल सिर्फ एक छात्र का नहीं रहता—पूरी व्यवस्था कठघरे में आ जाती […]
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) से जुड़े कथित बड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच का दायरा बढ़ाते हुए मंगलवार को दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और लुधियाना में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। ईडी के अनुसार, कार्रवाई का उद्देश्य अथॉरिटी से जुड़े कई मामलों में महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य जुटाना है। जांच के दायरे में अथॉरिटी की जमीनों की नीलामी तथा बिल्डरों और डेवलपर्स से वसूले जाने वाले ईडीसी (एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्जेस) और ब्याज में दी गई छूट से जुड़े मामले भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान अथॉरिटी कार्यालय के अलावा पंजाब हाउसिंग विभाग के प्रधान सचिव आईएएस विकास गर्ग के कार्यालय से भी संबंधित रिकॉर्ड खंगाले गए।
जेन-जी (Gen-Z) का अंदाज ही कुछ अलग है। ये पीढ़ी त्योहारों को भी अपने स्टाइल में सेलिब्रेट करना जानती है। अब चाहे फैशन हो, दोस्ती हो या फिर गरबा खेलने का अंदाज... हर चीज में कुछ नया और हटके देखने को मिल रहा है। समाज की सोच से थोड़ा अलग हटकर अपने अंदाज में जिंदगी जीने वाले जैन जी का यही अनोखा अंदाज अब गरबा नाइट में भी नजर आ रहा है। इस बार गरबा खेलने के लिए पार्टनर न होने का बहाना नहीं चलेगा, क्योंकि सोशल मीडिया पर 'रेंट गरबा पार्टनर' का एक नया ट्रेंड चर्चा में है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि वायरल पोस्ट में किए गए ऑफर और उनकी वास्तविक उपलब्धता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
नई दिल्ली — तेज बहाव… चारों तरफ पानी… और उसी पानी में जिंदगी के लिए जूझता एक नन्हा हाथी। उम्र महज कुछ दिन। मां से बिछड़ चुका यह बच्चा नदी की धार के साथ लगातार बहता जा रहा था। उसे शायद यह भी नहीं पता था कि किनारा कहां है और मां कहां। लेकिन तभी कुछ मछुआरों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने नदी में बहते उस नन्हे हाथी को देखा तो अपनी नाव उसकी तरफ मोड़ दी। मामला पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले का है। रिपोर्टों के मुताबिक, हाथियों का झुंड तीस्ता नदी पार कर रहा था। इसी दौरान करीब 3 से 4 दिन का हाथी का बच्चा अपनी मां से अलग हो गया।
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधान परिषदों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से रिक्त हो रही कुल 28 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के 22 सितंबर 2026 के प्रेस नोट के अनुसार इन चार राज्यों में विधान परिषद के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के कारण चुनाव कराए जा रहे हैं। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
एटा — क्या कभी सोचा कि एक चाय बेचने वाला किसी यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज का मालिक हो सकता है...अगर ऐसा नहीं तो आप गलत सोच रहे हैं। ऐसा हुआ है। ये हुआ है उत्तर प्रदेश के एटा जिले में। जहां पर एक चाय वाले के नाम से यूनिवर्सिटी चल रही थी। इसका भंडाफोड़ किया पुलिस ने। पुलिस ने पांच आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्र-छात्राओं से करीब दो करोड़ ठगे गए।
पंजाब के पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान स्वीकार करना बंद कर देंगे, यदि अधिक राशि वाले लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू होता है। वहीं, हरियाणा के पेट्रोलियम डीलरों ने केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की है, लेकिन ऐसे भुगतान रोकने पर अभी अंतिम फैसला नहीं […]
चंडीगढ़ देश के ऐप-आधारित टैक्सी बाजार में एक असामान्य स्थिति में पहुंच गया है। नियामकीय कार्रवाई के तहत केंद्र शासित प्रदेश में काम कर रहे चार प्रमुख निजी कैब एग्रीगेटरों—उबर, ओला, रैपिडो और इनड्राइव—के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इसके चलते यात्रियों के लिए ऐप के जरिए कैब बुक करने के विकल्प काफी सीमित […]
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से लगभग छह महीने पहले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार (21 सितंबर) से दो दिनों के दौरे पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं। भाजपा की तरफ से चुनावी अभियान की शुरुआत मेरठ से अभी तक पीएम मोदी ही करते आए हैं। यह पहला मौका है जब मोदी ने इसकी जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष को दी है। सियासी रूप से यह एक बड़ा संदेश है।
भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई के ग्राहकों के लिए सितंबर का आखिरी सप्ताह अहम रहने वाला है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं सामान्य रूप से बंद रहेंगी। इसके तुरंत बाद 28, 29 और 30 सितंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक बैंक की शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। एसबीआई ने ग्राहकों से अपील की है कि वे जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें।
दिल्ली की मतदाता सूची को लेकर इन दिनों बड़ा सवाल है, आखिर करीब 47 लाख नाम कहां गए? 31 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में करीब 97 लाख मतदाताओं के नाम हैं। इससे पहले दिल्ली की सूची में करीब 1.45 करोड़ मतदाता दर्ज थे। यानी करीब 47 लाख नाम मसौदा सूची में शामिल नहीं हुए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इन सभी लोगों के वोट हमेशा के लिए खत्म हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक यह विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया का हिस्सा है। इसमें पुराने रिकॉर्ड से नाम और जानकारी का मिलान किया गया है।
कृषि मंत्रालय में घोर अनियमितता और लापरवाही के कई मामले उजागर हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि भेदभाव करने, शिकायत नहीं सुनने, योजनाओं में वाजिब कारण के बिना देरी और फंड के दुरूपयोग से संबंधित शिकायतों को लेकर कई अफसरों पर गाज गिर सकती है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी को देखते हुए अपने पंजाब दौरे को जल्द से जल्द समाप्त कर वापस लौटने का फैसला लिया है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के करेंसी चेस्ट से बरामद 17.29 करोड़ रुपये के नकली भारतीय नोटों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो और प्रमुख आरोपियों मुकेश कुमार और राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार, दोनों पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी आदेश चौधरी के करीबी सहयोगी हैं और करेंसी चेस्ट के जरिए नकली नोटों के प्रसार की साजिश से जुड़े प्रमुख आरोपी हैं।
तहलका SIT की रिपोर्ट में दिल्ली प्रीमियर लीग से जुड़ी कथित अंदरूनी जानकारी और फिक्सिंग नेटवर्क के दावे सामने आने के बाद खेल की साख, सट्टेबाजी और जवाबदेही को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हुई। नई दिल्ली, 20 सितंबर। क्रिकेट में कथित फिक्सिंग नेटवर्क और मैच से पहले प्लेइंग इलेवन की अंदरूनी जानकारी सट्टेबाजों […]
चापार (धुबरी), 20 सितंबर — असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को निचले असम के धुबरी जिले के चापार में अदाणी पावर लिमिटेड के 3200 मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास किया। कंपनी के अनुसार इस परियोजना पर लगभग ₹48,000 करोड़ का निवेश होगा, जिसमें निर्माण अवधि में 20 हज़ार और संचालन शुरू होने के बाद करीब 5 हज़ार लोगों को रोज़गार मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में अदाणी ग्रुप के डायरेक्टर जीत अदाणी समेत राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
हैदराबाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मामलों की विशेष अदालत ने मानव तस्करी के एक मामले में 9 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इनमें 8 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। अदालत ने दोषियों पर कुल 1 लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर तीन महीने की साधारण कैद की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने यह आदेश 17 सितंबर 2026 को सुनाया।
सुजीत ठाकुर, नई दिल्ली सियासी मुकाबले में कांग्रेस,भाजपा के मुकाबले बहुत पीछे है। असंतोष,गुस्से या आक्रोश जैसे सत्ता विरोधी रुझानों की सुनामी में भी विपक्ष सत्ता पक्ष के दरकी हुई दीवार को ढ़हाने में नाकाम है। यह आलम तब है जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सरकार के खिलाफ सबसे बड़ा […]
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ यानी DUSU चुनाव 2026 का नतीजा चार केंद्रीय पदों के आंकड़ों में साफ दिखाई देता है। ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव तीन पदों पर जीत दर्ज की। यश डबास अध्यक्ष, रिया छाबड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन के खाते में गया। NSUI चारों केंद्रीय पदों में से एक भी सीट नहीं जीत सकी।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ यानी DUSU Election 2026 का नतीजा सामने आ चुका है। चार केंद्रीय पदों की इस पूरी चुनावी जंग में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव—तीन पदों पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व NSUI सदस्य दीपांशु शौकीन के खाते में गया। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने NSUI के विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों से हराया। सचिव पद पर रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की। लेकिन इन नतीजों की कहानी सिर्फ तीन सीटों की जीत और एक सीट की हार तक सीमित नहीं है। इस चुनाव की असली कहानी उस कांटे की टक्कर में छिपी है, जिसमें अध्यक्ष पद की काउंटिंग के दौरान बढ़त बार-बार बदली और एक वक्त NSUI उम्मीदवार महज एक वोट से आगे था।
क्रिकेट मैच फिक्सिंग का खेल पूरी दुनिया में बहुत तेजी से फल–फूल रहा है। भारत में मैच फिक्सिंग करने वालों की लंबी सूची है। तहलका एसआईटी ने अपनी इस रिपोर्ट में मशहूर दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टूर्नामेंट में क्रिकेट फिक्सिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। इसमें रणजी के एक पूर्व खिलाड़ी ने पैसे के बदले […]
नई दिल्ली 19 सितंबर, 2026 एक तरफ विदेशी फंडिंग, भारतीय कंपनी के शेयरों का अधिग्रहण और हजारों करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (एनसीडी) का लेनदेन। दूसरी तरफ, उसी वित्तीय व्यवस्था से जुड़ी देनदारियों का वर्षों तक भुगतान और फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की फेमा जांच। जेनपैक्ट इंडिया के इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले ने इस पूरे घटनाक्रम के दो अलग-अलग कानूनी पहलुओं को सामने रखा है। अदालत ने गुड़गांव स्थित संपत्ति की जब्ती को चुनौती देने वाली कंपनी की याचिका खारिज कर दी, लेकिन 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के प्रस्तावित निवेश के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) खारिज करने वाले ईडी के आदेश को रद्द कर दिया।
दिल्ली — 19 सितंबर, 2026 — UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू किए जाने को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजू जनता दल (BJD) के सांसद सांतृप्त मिश्रा ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर संभावित असर को लेकर चिंता जताते हुए ‘तहलका’ से कहा कि MDR का सबसे बड़ा प्रभाव आम उपभोक्ताओं और छोटे-बड़े व्यापारियों पर पड़ सकता है।
“क्रिकेट केवल बल्ले और गेंद का खेल नहीं है; यह अनिश्चितता, धैर्य और नैतिकता का एक ऐसा जीवंत मंच है, जो इंसान के चरित्र और समाज के संघर्षों को पूरी शिद्दत से आईने की तरह दिखाता है।” — सी.एल.आर. जेम्स (C.L.R. James) फटाफट क्रिकेट के मुरीद। एक सच जानने के लिए तैयार हो जाएं। खबर […]
पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध शुक्रवार को खत्म हो गया। सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) की दो किस्तें, 4-4 फीसदी की दर से, जारी करने पर सहमति जताई। इस तरह कर्मचारियों को कुल 8 फीसदी डीए बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2023 से पूर्व […]
नई दिल्ली — 18 सितंबर, 2026 — देश में युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए 18 सितंबर 2026 से 100 हफ्तों का ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ शुरू किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय संकल्प समारोह से होगी। 18 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS के जरिए 300 शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 20 सितंबर को 485 MY Bharat इकाइयों में भी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। लेकिन सवाल यह है कि आखिर देश में नशे की समस्या कितनी बड़ी है? कितने लोग नशे का इस्तेमाल कर रहे हैं? युवाओं और बच्चों में इसकी स्थिति क्या है और कौन से राज्य ज्यादा प्रभावित हैं?
नई दिल्ली — 18 सितंबर, 2026 — एयर इंडिया फ्लाइट 182 (कनिष्क) बम विस्फोट की जांच को लेकर कनाडा में एक बार फिर पीड़ित परिवारों की नाराजगी सामने आई है। इस हादसे में अपने माता-पिता और छोटी बहन को खोने वाले संजय लाजर ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को पत्र भेजकर जांच बंद करने या निष्क्रिय स्थिति में डालने के प्रयास का विरोध किया। लाजर के मुताबिक, 12 सितंबर को पीड़ित परिवारों के साथ हुई बैठक में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) की जांच टीम का आकार घटाने और मामले को निष्क्रिय स्थिति में रखने की संभावित योजना का पता चला, लेकिन आरसीएमपी ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।
नई दिल्ली — 18 सितंबर, 2026 — देश में मॉनसून अब धीरे-धीरे अपनी विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन जाते-जाते एक बार फिर कई राज्यों में बारिश के साथ दस्तक देने वाला है। सितंबर के दूसरे हिस्से में कमजोर पड़ी मॉनसून की चाल कुछ समय के लिए फिर रफ्तार पकड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 18 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ इस दौरान तेज आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में अधिकतम 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
नई दिल्ली — 17 सितंबर, 2026 — देश में मॉनसून अब धीरे-धीरे अपनी विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन जाते-जाते एक बार फिर कई राज्यों में बारिश के साथ दस्तक देने वाला है। सितंबर के दूसरे हिस्से में कमजोर पड़ी मॉनसून की चाल कुछ समय के लिए फिर रफ्तार पकड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 18 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ इस दौरान तेज आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में अधिकतम 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
नई दिल्ली — 17 सितंबर, 2026 — आज 17 सितंबर है और देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन जन्मदिन के इस खास दिन पर एक सवाल हर किसी के मन में आता है इस उम्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतनी भागदौड़ कैसे कर लेते हैं? इतनी व्यस्त लाइफ़, लगातार यात्राएं और बड़ी जिम्मेदारियों के बावजूद उनकी फिट कैसे है यही बात चर्चा का विषय रहती है। आखिर उनकी फिटनेस का राज क्या है? आइए जानते हैं पीएम मोदी की फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली से जुड़ी खास बातें।
वाराणसी, 17 सितंबर — प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को काशी से प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रवाना हुई। यात्रा में 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल हैं। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से सेवा संकल्प बाइक यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नई दिल्ली | तहलका न्यूज | Snehlata ब्रज मंडल की पुरातात्विक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इंडियन आर्कियोलॉजिकल सोसाइटी (IAS), नई दिल्ली और BRISEC चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बीच गुरुवार को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। […]
सुजीत ठाकुर/ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। जब वह 2019 में दोबारा चुन कर सत्ता में आए थे। उस चुनाव में लोकसभा में भाजपा के 303 सदस्य चुने गए थे। महज कुछ ही महीनों बाद 5 अगस्त 2019 को वह ऐतिहासक काम मोदी सरकार ने किया जो सियासी रूप से अससंभव […]
नई दिल्ली — 17 सितंबर, 2026 — फाउंडेशन फॉर एविएशन सेफ्टी (एफएएस- FAS) के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर एड पियर्सन ने एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी- AAIB) को भेजे ईमेल में दावा किया कि अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के विमान वीटी-एएनबी (VT-ANB) की बिजली, इलेक्ट्रॉनिक और फ्लाइट कंप्यूटर प्रणालियों में लंबे समय से खराबियों से जुड़े सैकड़ों गैर-सार्वजनिक दस्तावेज जांच एजेंसी को उपलब्ध कराए गए थे। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हुई थी और जमीन पर 19 लोगों समेत कुल 260 लोगों की मौत हुई थी।
नई दिल्ली — 17 सितंबर, 2026 — सऊदी अरब ने 15 सितंबर को दावा किया कि मक्का की ओर बढ़ रहे एक ड्रोन को इंटरसेप्ट कर लिया गया। हूतियों ने पवित्र स्थलों को निशाना बनाने से इनकार किया है। घटना के बाद मुस्लिम देशों में प्रतिक्रिया तेज हुई है, लेकिन ड्रोन हमले के सऊदी दावे के सार्वजनिक सबूतों को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। सऊदी अरब के मुताबिक, 15 सितंबर को मक्का, जेद्दा और ताइफ में कुछ समय के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया था। नागरिकों को संभावित हवाई खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया।
नई दिल्ली — 17 सितंबर, 2026 — दिल्ली में डीटीसी ड्राइवरों और कंडक्टरों की हड़ताल का असर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। बस सेवाएं प्रभावित होने के बीच यात्रियों का दबाव दिल्ली मेट्रो पर बढ़ने की आशंका है। इसी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC ने अपनी सेवाओं में अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप, 8 ट्रेनें भी बढ़ीं — DMRC ने बताया है कि यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को संभालने के लिए नेटवर्क पर 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप बढ़ाई गई हैं। 16 सितंबर को परिचालन जरूरत के अनुसार 8 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गईं।
सुजीत ठाकुर/ नई दिल्ली। ऑपरेशन पोलो के बाद आज ही के दिन भारत में मिला था हैदराबाद देश में आज (17 सितंबर) तीन जश्न मनाए जा रहे हैं। पहला विश्कर्मा पूजा का। दूसरा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का। तीसरा हैदराबाद मुक्ति दिवस का। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन तेलंगाना में हैदराबाद मुक्ति दिवस के मौके पर […]
नई दिल्ली — 17 सितंबर, 2026 — नरेंद्र मोदी की पहचान भले ही देश के प्रधानमंत्री और एक लंबे राजनीतिक सफर तय कर चुके नेता के तौर पर होती हो, लेकिन उनके व्यक्तित्व का एक पहलू राजनीति से कहीं अलग दिखाई देता है—आध्यात्मिकता। उनके पहनावे, धार्मिक यात्राओं, ध्यान और एकांत के प्रति झुकाव से लेकर भगवान शिव और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति उनकी सार्वजनिक आस्था तक, मोदी के व्यक्तित्व में अध्यात्म की छाप कई मौकों पर दिखाई देती है।
नई दिल्ली — 16 सितंबर, 2026 — अमेरिका के नागरिकों को फर्जी कॉल सेंटर के जरिए ठगने वाले नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में एक ऐसा तंत्र सामने आया है, जिसमें ठगी के लिए अलग-अलग कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थी। कोई पीड़ित का भरोसा जीतता था, कोई सरकारी अधिकारी या प्रतिष्ठित कंपनी का कर्मचारी बनकर डर पैदा करता था, तो कोई भुगतान और खाते में रकम की पुष्टि का काम संभालता था। इसके बाद गिफ्ट कार्ड, नकदी और सोने के जरिए हासिल रकम को क्रिप्टोकरेंसी, हवाला और दूसरे बैंक खातों के जरिए घुमाया जाता था। ईडी के हैदराबाद जोनल ऑफिस ने पटियाला, पुणे और चंडीगढ़ स्थित चार ठिकानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत तलाशी ली। कार्रवाई में तीन सक्रिय फर्जी कॉल सेंटर मिले, जहां करीब 220 लोग काम करते हुए पाए गए।
नई दिल्ली — 16 सितंबर, 2026 — 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। 2014 में जब नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आए, उसी दौर में भारतीय इंटरनेट पर राजनीतिक मीम्स भी तेजी से अपनी जगह बना रहे थे। ‘अबकी बार, मोदी सरकार’ जैसे चुनावी नारों को लोगों ने फिल्मों, पॉप कल्चर और रोजमर्रा की बातचीत से जोड़कर मीम्स में बदलना शुरू किया। उस समय Facebook और Twitter राजनीतिक हास्य के बड़े मंच थे। 2014 के चुनावों को मीडिया ने भारत का ‘social media election’ भी कहा था।
नई दिल्ली — 16 सितंबर, 2026 — भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 के लिए वरिष्ठ अभिनेता अनंत नाग के नाम की घोषणा की गई है। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर भारत सरकार ने यह निर्णय लिया, जिसमें उनके दशकों लंबे सिनेमाई सफर और भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान को मान्यता दी गई है। यह पुरस्कार 22 सितंबर 2026 को गुजरात के केवडिया में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।
नई दिल्ली — 16 सितंबर, 2026 — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। देश में जन्मदिन को लेकर कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन मोदी की एक और बड़ी पहचान सोशल मीडिया पर भी दिखाई देती है। इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री के आधिकारिक अकाउंट को करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ का आंकड़ा पार — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2026 में इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया था। सरकारी प्रसारक डीडी न्यूज ने 26 फरवरी 2026 को इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि मोदी ऐसा करने वाले पहले विश्व नेता बने।
नई दिल्ली — 16 सितंबर, 2026 — 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उनके सार्वजनिक जीवन के कई पहलुओं में एक नाम ऐसा है, जिसने लगातार सुर्खियां बटोरीं ‘मन की बात’। 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ यह मासिक रेडियो कार्यक्रम प्रधानमंत्री और देश के लोगों के बीच संवाद का एक अलग माध्यम बना। बदलते डिजिटल दौर में जब सोशल मीडिया और वीडियो तेजी से बढ़ रहे थे, तब रेडियो को बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करने का फैसला अपने आप में अलग संचार प्रयोग था।
नई दिल्ली/अहमदाबाद — 16 सितंबर, 2026 — 1975 का आपातकाल वह दौर था जब विपक्षी नेता जेलों में बंद किए जा रहे थे, प्रेस पर सेंसरशिप लागू थी और असहमति की आवाज दबाई जा रही थी। इसी दौर में नरेंद्र मोदी एक युवा प्रचारक के तौर पर भूमिगत गतिविधियों में जुटे थे। गुजरात पुलिस की नजरों से बचने के लिए उन्होंने दाढ़ी बढ़ाई, सिर पर पगड़ी बांधी और सरदारजी का भेष धारण किया।
नई दिल्ली — 16 सितंबर, 2026 — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति और सार्वजनिक जीवन पर तो खूब चर्चा होती है, लेकिन उनका पहनावा भी हमेशा लोगों का ध्यान खींचता रहा है। आधी बाजू का कुर्ता, उसके ऊपर अलग-अलग रंगों की जैकेट, पगड़ी और कभी-कभी पारंपरिक क्षेत्रीय पोशाक—मोदी की ड्रेसिंग स्टाइल उनकी सार्वजनिक पहचान का एक खास हिस्सा बन चुकी है। लेकिन सवाल है—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिर पहनते क्या हैं? उनके कपड़े कहां तैयार होते हैं?
Featured-image alt text: मोदी के जन्मदिन पर खास: कुर्ते से जैकेट तक… जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहनावे की कहानी — JadeBlue बनाता है ‘मोदी कुर्ता’, Troy Costa रहे डिजाइनर
वडनगर — 16 सितंबर, 2026 — गुजरात में शर्मिष्ठा तालाब के किनारे स्थित वडनगर सेठ लाइब्रेरी (जिसे सेठ भोगिलाल चकुलाल विद्यावर्धक पुस्तकालय भी कहा जाता है) की स्थापना और उसका इतिहास शहर की बौद्धिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। ऐतिहासिक अभिलेखों और स्थानीय स्रोतों के अनुसार, इस पुस्तकालय की स्थापना 20वीं शताब्दी के शुरुआती वर्षों (लगभग 1905 से 1911 के बीच) में हुई थी। यह वड़नगर के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित पुस्तकालयों में शुमार है।
पणजी — 16 सितंबर, 2026 — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के रहने वाले हैं। वाराणसी से सांसद हैं। लेकिन उनका लक फैक्टर गोवा से जुड़ा हुआ है। गोवा वही राज्य है जिसमें उनकी सीएम की कुर्सी बची थी। 11 साल बाद फिर इसी राज्य में उन्हे लोकसभा चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया, जिससे उनके पीएम बनने का रास्ता साफ हो गया। इन दोनों ही मौकों पर भाजपा के कद्दावर नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मोदी के लिए संकटमोचक बन खड़े हुए।
Featured-image alt text: गोवा जिससे जुड़ा है पीएम मोदी का लक फैक्टर — 2004 में इस्तीफा नामंजूर, 2013 में कैंपेन कमेटी के बने चेयरमैन; दोनों बार राजनाथ सिंह की रही बड़ी भूमिका
वडनगर — 16 सितंबर, 2026 — नरेंद्र मोदी की एक और खासियत थी कि स्कूल में कम अनुपस्थित होते थे। बालक नरेन्द्र की कोशिश यही होती थी कि हर दिन समय पर स्कूल पहुँचे। नरेन्द्र को खेलों से जबरदस्त लगाव था। पीएम ने कहा चार बार शरीर से भरपूर पसीना निकलना चाहिए। उन्होंने समझाया कि खूब खेलना चाहिए, जमकर खेलना चाहिए, मस्ती होनी चाहिए, शरारत होनी चाहिए। नरेन्द्र मोदी को खेलों में महारत हासिल थी। तैराकी, कबड्डी, पतंगबाजी, कुश्ती और क्रिकेट आदि में तो नरेन्द्र मोदी का कोई मुकाबला ही नहीं था। नरेन्द्र मोदी को क्रिकेट से बहुत लगाव था।
नई दिल्ली — 16 सितंबर, 2026 — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को लेकर कई दिलचस्प किस्से हैं। हालांकि सबसे चर्चित ‘राजधर्म’ वाला किस्सा है। लेकिन पीएम मोदी (तब गुजरात के सीएम) के विरोधियों ने वाजपेयी के इस बयान को आधा-अधूरा अपनी सुविधा के मुताबिक प्रचारित और प्रसारित करते रहे। यह बात सच है कि वाजपेयी गुजरात दंगों से व्यथित हो। उन्होंने संवाददादा सम्मेलन में जब यह बात कही कि राजधर्म निभाना चाहिए तो नरेंद्र मोदी उनके बगल में बैठे थे।
वडनगर — 16 सितंबर, 2026 — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई प्रमुख मुस्लिम और खाड़ी देशों (Islamic Nations) के राष्ट्राध्यक्षों के साथ अत्यंत मजबूत, कूटनीतिक और व्यक्तिगत संबंध हैं। नरेंद्र मोदी के बचपन में कई मुसलमान दोस्त थे। इसमें प्रमुख रूप से जासूद खान पठान थे जिन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ पढ़ाई की थी। वडनगर में जासूद खान से उनके इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने की दुकान पर भेंट हुई। वडनगर में 2014 में मेरी यात्रा के दौरान उन्होनें मुलाकात पर जोरदार स्वागत किया।
वडनगर — 16 सितंबर, 2026 — बचपन में नरेंद्र मोदी की पढ़ाई के लिए उनका दाखिला वडनगर प्राइमरी स्कूल में करवाया गया। नरेंद्र मोदी का स्कूल में दाखिला पिता दामोदर दास मोदी ने चाचा के लड़के नरसीदास मूलचन्द दास मोदी के साथ करवाया था। इसी स्कूल में इनके बड़े भाई सोम भाई मोदी और परिवार के कई दूसरे सदस्यों ने भी पढ़ाई की थी। नरेंद्र ने इस स्कूल में सन् 1957 से 1964 तक पढ़ाई की। नरेंद्र मोदी के परिवार के सभी सदस्यों ने यहीं से अपनी पढ़ाई की शुरुआत की थी।
दिल्ली-दुबई जा रही SpiceJet की दो फ्लाइट SG 5111 और SG 5105 करीब 29 घंटे तक लेट रहीं। T3 पर 200 यात्रियों ने जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। जानिए देरी पर यात्रियों के अधिकार।
पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को वाराणसी और वडनगर से एक साथ रवाना होगी बाइक सेवा यात्रा — राजनाथ सिंह और अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी। 10 राज्यों के 193 जिलों से गुजरेगी यात्रा।
ईडी की बेंगलुरु कॉन्फ्रेंस के बड़े फैसले — जांच का पूरा चक्र 4-5 साल से घटाकर डेढ़ साल का लक्ष्य, पद 2,029 से बढ़कर 3,256, 50 पीएमएलए जोन और तेज ट्रायल का रोडमैप।
पीएम मोदी के गृह नगर वडनगर की ग्राउंड रिपोर्ट - पुराने घरों के नव निर्माण पर 80 फीसदी सरकारी मदद, बिना ब्याज कर्ज, 3300 सोलर घर और जन्मदिन की तैयारियां।
रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 बताती है कि सेना अगले दो दशकों के युद्ध के लिए पूरा तंत्र बदल रही है — एआई, हाइपरसोनिक हथियार, रुद्र ब्रिगेड जैसी नई संरचनाएं, अंतरिक्ष कमान और तेज खरीद प्रक्रिया तक। जानिए पूरा ब्लूप्रिंट।
नई दिल्ली — 14 सितंबर, 2026 — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने को लेकर वडनगर तैयार है। इसकी तैयारी में पूरा वडनगर जुटा हुआ है। वडनगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम 16 तारीख की दोपहर से ही शुरू हो जाएगी। पीएम मोदी के जन्मदिन के केंद्र में शर्मिष्ठा तालाब और हाटकेश्वर महादेव का मंदिर होगा।
Featured-image alt text: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वडनगर में दीवाली — अमित शाह करेंगे आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए वडनगर तैयार
नई दिल्ली — 14 सितंबर, 2026 — पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव और ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। वर्ष 2025 में जम्मू-कश्मीर की लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर कुल 163 सीजफायर उल्लंघन दर्ज किए गए। इनमें से 124 उल्लंघन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए। इसके अलावा आतंकवादियों ने एलओसी के जरिए घुसपैठ की छह कोशिशें कीं, जिनमें 12 पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए।
नई दिल्ली — 14 सितंबर, 2026 — दिल्ली में प्रदूषण की समस्या पर काबू पाने के लिए सरकार ने वाहनों की जांच व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अब कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच के साथ-साथ प्रदूषण जांच केंद्रों की निगरानी भी पहले से ज्यादा सख्त होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में पारदर्शी और आधुनिक जांच व्यवस्था जरूरी है।
नई दिल्ली — 14 सितंबर, 2026 — भारत-चीन सीमा पर लंबे समय से जारी सैन्य तनाव के बीच एक अहम बदलाव सामने आया है। वर्ष 2025 में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी- लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) के सामने चीनी सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की तैनाती में 'महत्वपूर्ण कमी' आई। हालांकि, चीन की सैन्य मौजूदगी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। यह खुलासा रक्षा मंत्रालय की 'वार्षिक रिपोर्ट 2025-26' में किया गया है।
Featured-image alt text: चीन ने एलएसी पर फौज घटाई, लेकिन भारत ने युद्ध की रणनीतिक मुस्तैदी और बढ़ा दी — रुद्र ब्रिगेड, भैरव बटालियन, ड्रोन प्लाटून और 22,156 किमी सड़कों से नई तैयारी
नई दिल्ली — 14 सितंबर, 2026 — आज यानी 14 सितंबर से गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। गणेश चतुर्थी के मौके पर देशभर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मान्यता के अनुसार इस दिन गणपति की स्थापना के लिए दिनभर में पांच शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। घरों के अलावा ऑफिस, दुकानों और कारखानों में भी गणेश प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा है।
गणेश चतुर्थी के कारण सोमवार, 14 सितंबर को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और गोवा में SBI, HDFC, ICICI समेत बैंक बंद रहेंगे। दिल्ली और उत्तर भारत में बैंक सामान्य खुलेंगे। जानिए क्यों।
इंडोनेशिया में जावा सागर में 243 लोगों को ले जा रही फेरी Virgo Transport 8 उलट गई — 6 की मौत, 108 बचाए गए, करीब 130 लापता हैं। जानिए यह हादसा क्यों हुआ और इंडोनेशिया में फेरी त्रासदियां बार-बार क्यों होती हैं।
AAP कार्यक्रम में राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों के दल-बदल को पहली बार 'गद्दारी' बताते हुए केजरीवाल बोले अब किसी को राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांच करेंगे। यह तंज क्यों लगा और इसके पीछे AAP की कौन-सी परेशानियां हैं पूरा गणित यहां।
पणजी — 13 सितंबर, 2026 — आम आदमी पार्टी ने गोवा में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर इस गठबंधन की घोषणा की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा के लोगों के लिए गणेश चतुर्थी के मौके पर यह एक बड़ा तोहफा है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के गठबंधन का नाम 'गोवा फर्स्ट' होगा। केजरीवाल ने कहा कि गोवा में इस गठबंधन की जरूरत इसलिए महसूस हुई क्योंकि पिछले कई वर्षों से लोगों के सामने सीमित राजनीतिक विकल्प रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोवा के मतदाता कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस को सत्ता में चुनते रहे हैं, लेकिन अब उनके सामने एक नया विकल्प होगा।
नई दिल्ली — 13 सितंबर, 2026 — राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स समिट और भारत-अफगानिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच के चलते रविवार, 13 सितंबर को कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर स्टेडियम के आसपास के रास्तों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मुकाबला रविवार को शाम 7 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी दिन ब्रिक्स समिट का भी अंतिम दिन है। ऐसे में वीआईपी मूवमेंट और क्रिकेट प्रशंसकों की आवाजाही के चलते दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।
वाराणसी — 13 सितंबर, 2026 — काशी विश्वनाथ धाम के हाई-सिक्योरिटी जोन में शनिवार को कुछ घंटों के लिए हड़कंप मच गया — लेकिन जांच खत्म होने तक सामने आई कहानी घटना से भी बड़ी थी। अन्नपूर्णा मंदिर के अन्नक्षेत्र (मुफ्त भोजनालय) के पास एक युवक सिर पर टोपी लिए घूम रहा था। चेकिंग में उसके पास से चाकू निकलते ही सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए और उसे दशाश्वमेध थाने ले जाया गया। पूछताछ में खुली असली कहानी — भूख।
आजमगढ़ — 13 सितंबर, 2026 — BRICS Summit के बीच उत्तर प्रदेश में आतंकवाद और ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (UP ATS) ने आजमगढ़ से 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया है। ATS का आरोप है कि नबील प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा इन द इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) की विचारधारा को सोशल मीडिया के जरिए फैलाने और युवाओं को कथित तौर पर कट्टरपंथी नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी 12 सितंबर को की गई। उसके खिलाफ BNS और UAPA की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लखनऊ — 12 सितंबर, 2026 — उत्तर प्रदेश की राजनीति में BSP के भीतर चल रहा उत्तराधिकार का नाटक शनिवार को नए मोड़ पर पहुंच गया। पार्टी प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भावनात्मक पोस्ट कर घोषणा की कि उनके छोटे भाई और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार के बेटों — आकाश आनंद और ईशान आनंद — को अब BSP में छोटा हो या बड़ा, कोई भी राजनीतिक पद नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इसे अपना 'आखिरी फैसला' और 'संकल्प' बताया, और यह भी कहा कि भतीजों के बच्चों को भी पार्टी में मौका नहीं मिलेगा।
BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए खिलाड़ियों की पूरे सीजन मैच उपलब्धता को भी मानदंड बनाने पर विचार कर रहा है। यानी अब सिर्फ रन और विकेट नहीं, टीम के लिए नियमित मौजूदगी भी तय करेगी कि खिलाड़ी को कौन-सा ग्रेड मिलेगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आमजन के लिए बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के लिए एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों एवं कस्बों के बाहर रिंग रोड़ एवं नेशनल हाईवे बनाने के कार्य को मंजूरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सचिवालय में राष्ट्रीय राजमार्ग से शहरी क्षेत्र में […]
ओडिशा के बालेश्वर के जंगल से रेस्क्यू हुए 5 ओरंगुटान शावकों की जांच अब ₹5 करोड़ की संदिग्ध डील तक पहुंच गई है। जांच एजेंसियों को दीघा के एक होटल और एक काली थार के सुराग मिले हैं, तो इंडोनेशिया ने इन शावकों की वापसी मांग ली है।
नई दिल्ली — 12 सितंबर, 2026 — जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से संचालित आतंकी साजिश और उसके स्थानीय नेटवर्क के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के 10 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के पाकिस्तान स्थित हैंडलरों और उनके स्थानीय ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के कथित नेटवर्क से जुड़े क्रॉस-बॉर्डर टेरर कॉन्सपिरेसी केस में की गई।
Featured-image alt text: जम्मू-कश्मीर में लश्कर के क्रॉस-बॉर्डर टेरर नेटवर्क पर NIA का बड़ा शिकंजा, 10 ठिकानों पर छापे
नई दिल्ली — 12 सितंबर, 2026 — केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध सिम बॉक्स के जरिए साइबर फ्रॉड को अंजाम देने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एयरटेल के एक एरिया डिस्ट्रीब्यूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बड़ी संख्या में सिम कार्ड फर्जी तरीके से जारी कर उन्हें अवैध सिम बॉक्स संचालन के लिए उपलब्ध कराने का आरोप है। सीबीआई के मुताबिक, यह कार्रवाई बिहार के वैशाली और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 10 ठिकानों पर की गई तलाशी के बाद हुई है। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप और सिम कार्ड समेत कई डिजिटल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। नई दिल्ली — 12 सितंबर, 2026 — केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध सिम बॉक्स के जरिए साइबर फ्रॉड को अंजाम देने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एयरटेल के एक एरिया डिस्ट्रीब्यूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बड़ी संख्या में सिम कार्ड फर्जी तरीके से जारी कर उन्हें अवैध सिम बॉक्स संचालन के लिए उपलब्ध कराने का आरोप है। सीबीआई के मुताबिक, यह कार्रवाई बिहार के वैशाली और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 10 ठिकानों पर की गई तलाशी के बाद हुई है। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप और सिम कार्ड समेत कई डिजिटल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
भारत मंडपम में चल रहे BRICS समिट 2026 के पहले दिन सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से नई दिल्ली घोषणापत्र अपना लिया। पीएम मोदी ने वैश्विक संस्थाओं में सुधार के 10 प्रस्तावों से लेकर नाविकों के लिए आपात सहायता नेटवर्क तक कई बड़े ऐलान किए।
नई दिल्ली — 12 सितंबर, 2026 — चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सुरक्षा को लेकर भारतीय और चीनी सुरक्षा एजेंसियों के बीच लगातार तालमेल बनाया जा रहा है। NSG और SPG चीनी सुरक्षा एजेंसियों के साथ कॉर्डिनेशन में लगी हैं। होटल के बाहर दिल्ली पुलिस के SWAT कमांडो, स्पेशल सेल के अधिकारी और पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवान तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था में जमीन से लेकर आसमान तक अभेद्य घेरा बनाया गया है, जिसमें AI निगरानी, बुलेटप्रूफ वाहन और होटल लॉकडाउन भी शामिल है।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह 9:30 से रात 9:30 बजे तक भारत मंडपम, लुटियंस दिल्ली और कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण और डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है। मथुरा रोड, रिंग रोड, तिलक मार्ग, भैरों मार्ग, इंडिया गेट/सी-हेक्सागन, सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, जनपथ, अशोक रोड समेत 35 से अधिक सड़कें प्रभावित रहेंगी। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं; पुलिस ने मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जरकीहोली और उनके परिवार से जुड़े 21 ठिकानों पर फेमा तलाशी के दौरान ₹3.3 करोड़ बेहिसाबी नकदी और करीब ₹15 लाख की विदेशी मुद्रा जब्त की है। ईडी के मुताबिक, दस्तावेजों में जरकीहोली की कांगो की गोल्ड माइनिंग कंपनी मैग्नीट्यूड स्टार एसएआरएल में करीब 40% हिस्सेदारी और परिवार के सदस्यों की अफ्रीकी माइनिंग कंपनियों में शेयरहोल्डिंग का खुलासा हुआ है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत के पर्सनल असिस्टेंट और पूर्व OSD चंदन सिंह जीना के आवास पर पीएमएलए तलाशी के दौरान ₹32 लाख बेहिसाबी नकदी, करीब 200.5 ग्राम सोना और Rolex सहित 12 लग्जरी घड़ियां बरामद की हैं। ईडी के मुताबिक, जीना और परिवार के बैंक खातों में ₹52.16 लाख फ्रीज किए गए हैं; जब्त संपत्तियों का कुल मूल्य करीब ₹1.28 करोड़ है। यह कार्रवाई UKSSSC VPDO 2016 भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है।
अदानी इंटरनेशनल स्कूल (ADIS), अहमदाबाद में शुक्रवार को इंडियन स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन (ISSO) नेशनल गेम्स शतरंज प्रतियोगिता 2026 शुरू हुई। आयोजकों के मुताबिक, 10 से अधिक राज्यों के 100 से अधिक स्कूलों से 425 से ज्यादा युवा खिलाड़ी चार उम्र श्रेणियों — अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 — में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्यानानंदा, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और अदानी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदानी मौजूद रहे।
CBI ने चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी के फंड में कथित ₹75.4 करोड़ के गबन मामले में IFoS अधिकारी और CREST के तत्कालीन CEO नवनीत श्रीवास्तव, पत्नी की कंपनी विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी डायरेक्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। CBI के अनुसार, कंपनी को कथित तौर पर ₹95 लाख मिले, जिनका इस्तेमाल अचल संपत्ति खरीदने में किया गया।
Instagram और X पर ChatGPT 80s photo trend तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में AI टूल्स किसी मौजूदा फोटो को 1980 के दशक के बॉलीवुड, डिस्को या पुराने फैमिली एलबम जैसे रेट्रो पोर्ट्रेट में बदल देते हैं। पीयूष गोयल और किरेन रिजिजू जैसे नेताओं से लेकर कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा जैसे कलाकारों तक कई हस्तियां इस ट्रेंड में शामिल हुई हैं।
पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में 22 वर्षीय वंश डेढ़ा की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, ज्ञान वाटिका स्कूल के पास कहासुनी के बाद दो लोगों ने कथित तौर पर उसका पीछा किया और धारदार हथियार से हमला किया। वंश के शरीर पर 17 चोटें पाई गईं। पुलिस ने 22 वर्षीय केशव कुमार को गिरफ्तार किया है; दूसरे आरोपी की पहचान कर तलाश की जा रही है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगी। तीनों मुकाबले इसी मैदान पर 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे। अफगानिस्तान इस सीरीज का मेजबान है, जबकि भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर और उपकप्तानी तिलक वर्मा करेंगे।
अमेरिकी महंगाई के मजबूत आंकड़ों के बाद सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ गया। घरेलू वायदा बाजार में चांदी दो कारोबारी दिनों में करीब ₹12,600 प्रति किलो तक टूटी। 11 सितंबर को MCX पर दिसंबर चांदी वायदा कारोबार के दौरान ₹2.30 लाख प्रति किलो के आसपास पहुंच गया, जबकि अक्टूबर गोल्ड फ्यूचर्स करीब ₹1.51-1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में फिसला। अमेरिकी PPI अगस्त में 0.4 प्रतिशत बढ़ा।
प्रवर्तन निदेशालय ने गया की रमनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड मामले में बिहार, हरियाणा और दिल्ली के नौ ठिकानों पर तलाशी ली है। ED के अनुसार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से मिले करीब ₹85 करोड़ के लोन में से ₹58 करोड़ के कथित डायवर्जन की जांच की जा रही है। इसी बीच ARSS ग्रुप से जुड़े लोन मामलों में भी अलग जांच चल रही है।
सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने के बाद दिल्ली में MCD के सुरक्षा सर्वे में 1,355 PG इमारतों की जांच की गई। इनमें तीन इमारतों को देखने में खतरनाक पाया गया, जहां 69 लोग रह रहे थे। नौ इमारतों में बड़े स्तर पर मरम्मत की जरूरत बताई गई, जबकि 1,304 इमारतें देखने में सुरक्षित मिलीं, जिनमें 26,917 लोग रहते हैं।
भारत की मेजबानी में हो रहे BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से द्विपक्षीय बैठकों पर नजर है। पुतिन से रक्षा, ऊर्जा और व्यापार; शी जिनपिंग से सीमा शांति, आर्थिक सहयोग और भरोसा बहाली; तथा पेजेश्कियन से चाबहार, कनेक्टिविटी और पश्चिम एशिया पर बातचीत अहम रह सकती है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव समेत नौ आरोपियों के खिलाफ PMLA की धारा 3 और 4 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है। विशेष अदालत ने सात आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया। अदालत ने 3 अक्टूबर को औपचारिक आरोप तय करने की प्रक्रिया के लिए अगली तारीख निर्धारित की है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत नौ आरोपियों के खिलाफ PMLA की धारा 3 और 4 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है। 16 आरोपियों में से सात को आरोपमुक्त किया गया। विशेष न्यायाधीश विशाल गोग्ने की अदालत ने 3 अक्टूबर को औपचारिक आरोप तय करने की तारीख निर्धारित की है।




